चलामा छिंज मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दिए ₹71 हजार – भारत केसरी टीवी

चलामा छिंज मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दिए ₹71 हजार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित

 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित

 

विधानसभा अध्यक्ष ने सफल आयोजन पर 71 हजार की राशि देने का किया ऐलान

 

 

चम्बा (बकलोह), 5 जुलाई

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में भटियात उपमंडल के चलामा में रविवार को पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशभर से आए नामी पहलवानों के दमखम, कौशल और रोमांचक दांव-पेचों का आनंद उठाया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने चलामा मेले को एतेहासिक बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले और उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं जो न केवल मनोरंजन का सशक्त माध्यम हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 71 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी मेले के विकास और सुदृढ़ आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, अध्यक्ष मेला आयोजन समिति कैप्टन सागर गुरुंग, कैप्टन खजाना राम सहित अन्य मेला समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उ

पस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000