शिमला संसदीय क्षेत्र से 3 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन – भारत केसरी टीवी

शिमला संसदीय क्षेत्र से 3 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 13 मई, 2024

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र आज शिमला संसदीय क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। यह जानकारी आज रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने दी।
विनोद सुल्तानपुरी (42) पुत्र कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी, गांव व डाकघर सुल्तानपुर, तहसील व जिला सोलन ने अपना नामांकन इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा सुरेश कुमार कश्यप (53) पुत्र चम्बेल सिंह, गांव पपलाहन, डाकघर गागल शिकोर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन दर्ज किया। जबकि रीना (39) पत्नी कुलदीप कुमार, गांव व डाकघर शाया छबरोन, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर ने भारतीय जनता पार्टी से कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार कल यानि 14 मई, 2024 को अपराहन् 3 बजे तक अपना नामांकन दर्ज कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000