चंबा चुराह में चिट्टे संग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से भागने की कोशिश नाकाम – भारत केसरी टीवी

चंबा चुराह में चिट्टे संग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से भागने की कोशिश नाकाम

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*चम्बा चुराह मे चिट्टे के साथ पकड़ा तस्कर पुलिस गिरफ्त से की भागने की कोशिश, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा*

Advertisement

 

Advertisement

चम्बा जिला में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस गिरफ्त से भागने की भी कोशिश की, लेकिन जवानों की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात तीसा पुलिस की टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान हैलीपैड भंजराड़ू के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने जब उसे रुकवाकर तलाशी ली, तो उसके पास से 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशा जब्त कर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान शाहिद खान उर्फ हैप्पी (34) पुत्र वजीर मुहम्मद, निवासी गांव ढांजू, डाकघर खुशनगरी के रूप में हुई है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ शुक्रवार को तब आया, जब पुलिस टीम आरोपी को पेशी के लिए न्यायालय ले जा रही थी। इस दौरान शाहिद खान ने अचानक पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। हालांकि, साथ चल रहे पुलिस जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत उसका पीछा किया और दोबारा धर दबोचा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसपी चम्बा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000