चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब!ट्रॉली बैग में छुपा था नशे का जखीरा! चंडीगढ़ में 15 किलो चरस बरामद – भारत केसरी टीवी

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब!ट्रॉली बैग में छुपा था नशे का जखीरा! चंडीगढ़ में 15 किलो चरस बरामद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके पास से 15 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस खेप को ट्रेन के माध्यम से मुंबई ले जाने की तैयारी में थे।
GRP थाना प्रभारी के मुताबिक, 11 फरवरी की रात पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो संदिग्ध युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर स्टेशन पहुंचेंगे। सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई।
करीब 11 बजे दो युवक ट्रॉली बैग के साथ स्टेशन पर पहुंचे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कपड़ों के नीचे छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की थैलियों से चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 15 किलो 10 ग्राम पाया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान राहुल और रमजान के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित भुंतर के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चरस की खेप कुल्लू से लाए थे। वहां से बस द्वारा पंचकूला पहुंचे और फिर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मुंबई जानेमुंबई जाने की योजना थी।
GRP चंडीगढ़ ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000