घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 69 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं – भारत केसरी टीवी

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 69 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर ज़िले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 69 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। इनमें दो परियोजनाओं का उद्घाटन तथा पांच नई परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने 4.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घुमारवीं पुलिस थाना भवन तथा 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड पर निर्मित चेक डैम एवं डाइक का उद्घाटन किया।

 

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इनमें टिक्करी हेलीपैड के समीप घुमारवीं में 6.08 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला बहुउद्देशीय खेल परिसर, घुमारवीं पुलिस थाना परिसर में 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पारिवारिक आवास शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 6.13 करोड़ रुपये की लागत से 7 किलोमीटर लंबी अमरपुर-हडसर-दहाड़-जमन-घुमारवीं सड़क के उन्नयन, 34.95 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबी घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन तथा 6.80 करोड़ रुपये की लागत से बड़ी मझेड़वां-दहाड़-पनौल मार्ग पर सीर खड्ड पर 68 मीटर लंबे जीप योग्य पुल के निर्माण का शिलान्यास भी किया।

 

इससे पूर्व घुमारवीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।

 

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक तिलक राज एवं बंबर ठाकुर, डीआईजी राहुल नाथ, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धावल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

#CMSukhu

#Ghumarwin

#Bilaspur

#DevelopmentProjects

#HimachalPradesh

#Infrastructure

#PublicWelfare

#C ongressGovernment

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000