गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन के नौनिहालों ने ‘अस्पताल भ्रमण’ के जरिए सीखी हेल्दी लाइफस्टाइल की अहम बातें अंतरराष्ट्रीय ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर किया गया शैक्षिक आयोजन – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन के नौनिहालों ने ‘अस्पताल भ्रमण’ के जरिए सीखी हेल्दी लाइफस्टाइल की अहम बातें अंतरराष्ट्रीय ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर किया गया शैक्षिक आयोजन

सोलन, मदन शर्मा 8 अप्रैल 2025

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के बाल वाटिका से कक्षा दो तक के नन्हे विद्यार्थि

यों ने ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में अपेक्स हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवनशैली से जुड़ी बुनियादी जानकारियाँ देना था।

Advertisement

Advertisement

अस्पताल भ्रमण के दौरान बच्चों ने रिसेप्शन, ऑपरेशन थिएटर और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। डॉक्टरों और नर्सों ने उन्हें बेहद सरल और रोचक तरीके से बताया कि संतुलित आहार, सफाई और मोबाइल/टीवी का सीमित उपयोग कैसे एक स्वस्थ जीवन की कुंजी हैं। साथ ही, उन्हें यह भी समझाया गया कि जंक फूड से कौन-कौन सी बीमारियाँ हो सकती हैं और क्यों इससे बचना जरूरी है।

बच्चों ने इस पूरे अनुभव में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी कई उपयोगी बातें सीखीं।

Advertisement

विद्यालय की प्राचार्या डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा ने बताया, “हम चाहते हैं कि बच्चे शुरुआत से ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व को समझें। यह भ्रमण उनकी सोच और आदतों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम है।”

गुरुकुल स्कूल नियमित रूप से इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित करता है, जिससे बच्चों का व्यवहारिक ज्ञान, सामाजिक जागरूकता और जीवन कौशल मजबूत हो सके। ऐसे कार्यक्रम नन्हे विद्यार्थियों को एक सशक्त और संवेदनशील नागरिक बनाने की दिशा में विद्यालय के संकल्प को दर्शाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000