गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सी.बी.एस.ई. की दो दिवसीय ‘गणित कार्यशाला’ का भव्य आयोजन – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सी.बी.एस.ई. की दो दिवसीय ‘गणित कार्यशाला’ का भव्य आयोजन

सोलन मदन शर्मा 2 अगस्त

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 2 एवं 3 अगस्त 2025 को सी.बी.एस.ई.-सी.ओ.ई. पंचकुला के तत्वावधान में “प्राथमिक कक्षाओं हेतु गणित शिक्षण” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया,

Advertisement

जिसमें 60 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता कर इसे अत्यंत ऐतिहासिक और ज्ञानवर्धक बना दिया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ग्रीन वेलकम समारोह से हुआ, जिसके पश्चात् विशिष्ट संसाधन व्यक्तियों — श्रीमती मसूमा सिंघा (प्रधानाचार्या, एम.आर.ए.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सोलन एवं असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर, डी.ए.वी. एच.पी. ज़ोन-जी) तथा श्रीमती ज्योति भगत (प्रधानाचार्या, सोलिटेयर इंटरनेशनल स्कूल) — ने शिक्षण को बाल-केन्द्रित, रोचक और सरल बनाने के उद्देश्य से व्यावहारिक उदाहरणों, खेल आधारित गतिविधियों, अवधारणात्मक शिक्षण व डिजिटल संसाधनों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया।


कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इस आयोजन को एक प्रेरणादायक व नवाचारी अनुभव बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने कार्यशाला की सफलता पर गर्व प्रकट करते हुए कहा कि यह आयोजन गणित शिक्षण की गुणवत्ता में न केवल अभूतपूर्व वृद्धि करेगा, बल्कि शिक्षकों की सोच और छात्रों के साथ उनके व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

Advertisement

उन्होंने सी.बी.एस.ई. सी.ओ.ई. पंचकुला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संसाधन व्यक्तियों, सहभागी शिक्षकों, आयोजन टीम और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह कार्यशाला अत्यंत सफल, अनुशासित एवं प्रेरणादायक बन सकी। डॉ. अरोड़ा ने अंत में यह विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएँ शिक्षा जगत में नवाचार और गुणवत्ता को नई दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000