गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न । – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न ।

सोलन मदन शर्मा 31 मई

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विद्यालय के शैक्षणिक सत्र की एक महत्वपूर्ण शुरुआत था, जिसका उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

Advertisement

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेजर तरुणा, प्रशासनिक अधिकारी, 1 एच.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. सोलन रहीं। विद्यालय के चेयरपर्सन श्री दिनेश गर्ग एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सम्मानित सदस्य भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेजर तरुणा एक अनुशासित सैन्य अधिकारी के साथ-साथ एक प्रेरक वक्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय नेतृत्व का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र होता है और विद्यार्थियों को अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्मठता से करना चाहिए।


विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास की अवधारणा को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विद्यालय और अभिभावकों के बीच सशक्त संवाद व सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, जिसमें नव-निर्वाचित छात्र नेताओं ने कर्तव्यनिष्ठा, सेवा और नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली।

यह आयोजन प्रेरणा, सम्मान और उत्साह का प्रतीक रहा, जो छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यादगार बन गया।

Advertisement

1. स्कूल प्रधान छात्र – हार्दिक श्रीवास्तव
2. स्कूल प्रधान छात्रा – अन्विषा
3. उप प्रधान छात्र
– हरजस सिंह
4. उप प्रधान छात्रा
– दिव्यांशी शर्मा
5. हॉस्टल प्रधान छात्र – अर्णव नेगी
6. हॉस्टल प्रधान छात्रा – ऋतु कुमारी
7. प्रधानाचार्या की सलाहकार (छात्रा) – अनन्या
8. प्रधानाचार्या के सलाहकार (छात्र) – आदर्श शर्मा

9. अनुशासन प्रमुख (छात्रा) – रवलीन कौर
10. उप अनुशासन प्रमुख (छात्र) – प्रिंस
11. खेल कप्तान (छात्र) – जतिन
12. खेल कप्तान (छात्रा) – सिमरन
13. सोशल मीडिया प्रिफेक्ट (छात्रा) – शैरिंग
14. सांस्कृतिक प्रिफेक्ट (छात्रा) – संस्कृति
15. सांस्कृतिक प्रिफेक्ट (छात्रा) – अर्चिता
16. आतिथ्य प्रिफेक्ट (छात्र) – अर्णव राजा
17. आतिथ्य प्रिफेक्ट (छात्रा) – निधि
18. पी.ए. सिस्टम प्रिफेक्ट (छात्र) – अभिनव नेगी

19. गृह प्रमुख – ऋग्वेद – वंशिका बच्चल
20. गृह प्रमुख – यजुर्वेद – अपूर्वा भंडारी
21. हाउस कैप्टन – अथर्ववेद – निवंशिका
22.हाउस कैप्टन
– सामवेद – प्रांजलि
23. डिप्टी हाउस कैप्टन – ऋग्वेद – वान्या रोंगटा

24. डिप्टी हाउस कैप्टन
– यजुर्वेद – अर्पित पुण्डीर
25.डिप्टी हाउस कैप्टन
– अथर्ववेद – भाव्या अवस्थी
26.डिप्टी हाउस कैप्टन
– सामवेद – दक्षिका ठाकुर
जूनियर विंग के छात्र प्रतिनिधि:
1.जूनियर विंग प्रधान छात्र- स्वरांश बंसल
2.जूनियर स्कूल प्रधान छात्रा – सताक्षी शर्मा
3.हाउस कैप्टन– ऋग्वेद
– काव्या मेहत्ता
4. हाउस कैप्टन– यजुर्वेद – फ्रेया जोशी
5. हाउस कैप्टन– अथर्ववेद – विहाना
6. हाउस कैप्टन–
सामवेद – पारूल ठाकुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000