“गंगा में 7 KM बहकर भी बची महिला की जान – मौत से चमत्कारिक मुकाबला!” बहते-बहते मौत को मात: 7 किलोमीटर तक शव को पकड़कर बची महिला की जान – भारत केसरी टीवी

“गंगा में 7 KM बहकर भी बची महिला की जान – मौत से चमत्कारिक मुकाबला!” बहते-बहते मौत को मात: 7 किलोमीटर तक शव को पकड़कर बची महिला की जान

“जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय” कहावत को बिहार के भागलपुर में एक महिला ने सच कर दिखाया। यहां गंगा की तेज धारा में बह जाने के बावजूद महिला की जान एक अजीब तरीके से बच गई।

Advertisement

मुंगेर के बरियारपुर निवासी कुमकुम देवी सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर स्नान कर रही थीं, तभी अचानक गंगा की तेज लहरों में बह गईं। बहाव इतना तेज था कि देखते-देखते वह कई किलोमीटर दूर निकल गईं। जब बचने की सारी उम्मीदें टूट चुकी थीं, तभी गंगा की बीच धारा में उन्हें एक शव दिखाई दिया। हिम्मत जुटाकर उन्होंने उसी शव को पकड़ लिया और करीब 7 किलोमीटर तक बहते हुए तैरती रहीं।

Advertisement

आखिरकार तिलकपुर गांव के पास एक नाविक की नजर उन पर पड़ी। उसने तुरंत उन्हें बचाकर नाव पर बैठाया और किनारे ले आया। इस बीच, उनके घरवालों को पहले ही उनके डूबने और मौत की खबर मिल चुकी थी। लेकिन जब कुमकुम देवी को सकुशल किनारे लाया गया, तो परिवार वालों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000