क्रिप्टो फ्रॉड सरगना की हरोली में जमीन कुर्क करने की कार्रवाई शुरू – भारत केसरी टीवी

क्रिप्टो फ्रॉड सरगना की हरोली में जमीन कुर्क करने की कार्रवाई शुरू

कांगड़ा (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टो करंसी घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। पहली बार इस मामले में निवेशकों को राहत दिलाने के लिए मुख्य आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Advertisement

कांगड़ा मंडलायुक्त विनोद कुमार ने इस घोटाले के मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा की हरोली में स्थित 63 कनाल से अधिक जमीन को सीज करने के आदेश दिए हैं। आदेश के तहत दस अधिकारियों की टीम को कानूनी कार्रवाई पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से सुभाष शर्मा के स्थायी पते पर पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी भी दी गई है।

Advertisement

यह कदम पालमपुर पुलिस थाना में दर्ज पहली एफआईआर के आधार पर उठाया गया है। अब पहली बार निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए आरोपी की संपत्ति कुर्क कर नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

Advertisement

इस कार्रवाई में डीसी ऊना, सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा, एसपी कांगड़ा व ऊना, एसडीएम हरोली, पालमपुर के डीएसपी, तहसीलदार हरोली व बड़सर, नायब तहसीलदार ऊना और एसएचओ पालमपुर को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश से बाहर भी फैला जाल

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुभाष शर्मा ने धोखाधड़ी से अर्जित धन से चंडीगढ़ और हरियाणा में भी करोड़ों की संपत्तियां खरीदी हैं। इन संपत्तियों को भी जब्त करने की प्रक्रिया जारी है।

क्रिप्टो करंसी घोटाले का सबसे बड़ा असर मंडी ज़िले के निवेशकों पर पड़ा है, वहीं हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर ज़िले के लोग भी इस जाल में फंसे हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000