कैबिनेट रैंक वापसी पर Gokul Butail का समर्थन, 20% वेतन कटौती को बताया जिम्मेदार कदम – भारत केसरी टीवी

कैबिनेट रैंक वापसी पर Gokul Butail का समर्थन, 20% वेतन कटौती को बताया जिम्मेदार कदम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (IT) गोकुल बुटेल ने सरकार द्वारा अध्यक्षों और सलाहकारों से कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है। गोकुल बुटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं सरकार द्वारा वित्तीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अध्यक्षों और सलाहकारों से कैबिनेट रैंक वापस लेने के निर्णय का स्वागत करता हूं। 20% वेतन कटौती भी वित्तीय अनुशासन की दिशा में एक जिम्मेदार और समयोचित कदम है।

साथ ही, सरकार को सेवा विस्तार पर कार्यरत अधिकारियों की समीक्षा करनी चाहिए। अनुभव महत्वपूर्ण है, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि योग्य युवाओं को सार्वजनिक सेवा में आने के समान अवसर मिलें। मैं स्वयं 1 रुपए के प्रतीकात्मक वेतन पर कार्य कर रहा हूं, बिना किसी TA/DA के, और अपने वाहन व आवास का खर्च स्वयं वहन कर रहा हूं।’

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000