केसीसी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अधिकारी का डेढ़ माह के भीतर निलंबन रद्द कर दिया गया,जानें पूरा मामला – भारत केसरी टीवी

केसीसी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अधिकारी का डेढ़ माह के भीतर निलंबन रद्द कर दिया गया,जानें पूरा मामला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंधन ने टंग नरवाणा के पूर्व शाखा प्रबंधक का निलंबन रद्द कर दिया है। बैंक प्रबंधन के इस फैसले को संबंधित अधिकारी को बड़ी राहत मिली है। गलत ऋण आवंटन के मामले में अगस्त के आखिरी सप्ताह में संबंधित अधिकारी को बैंक प्रबंधन ने निलंबित कर बैंक मुख्यालय में अटैच किया था। अभी डेढ़ माह भी नहीं हुआ कि अधिकारी का निलंबन रद्द कर दिया गया। बैंक प्रबंधन के इस फैसले से बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बैंक प्रबंधन ने दावा किया है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। लेकिन कब चार्जशीट तैयार होगी, होगी भी या नहीं, यह कहना मुश्किल है।

Advertisement
बैंक ने इसी वर्ष टंग नरवाणा शाखा से आवंटित ऋणों की जांच करवाई थी। एजीएम स्तर के एक अधिकारी की ओर से गई इस जांच में सामने आया कि अधिकांश ऋणधारकों ने मौके पर न तो मकान बनाए और न ही कोई कारोबार शुरू किया, जबकि उन्हें घर और व्यावसायिक ऋण दिए गए थे। इस बीच, पुलिस विभाग के एक मुख्य आरक्षी और उनकी महिला रिश्तेदार की ओर से एजीएम से दुर्व्यवहार करने और जांच कार्य में बाधा डालने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया। इस घटना की शिकायत धर्मशाला पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बैंक मुख्यालय में अटैच किया गया था।
बीते वर्ष वित्तीय अनियमितताओं के चलते बैंक ने पांच अधिकारियों को बर्खास्त किया था। वित्तीय मामले में तीन अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

विजिलेंस और एसआईयू की ओर से जांचे जा रहे बहुचर्चित युद्ध चंद बैंस ऋण मामले में बैंक रिकॉर्ड गायब करने के आरोप लगे, जिसमें जीएम समेत कई अधिकारियों को नोटिस थमाए गए। आरबीआई और नाबार्ड के नियमों की अनदेखी पर सरकार ने बीते माह बैंक की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) को निलंबित कर, चुनाव प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी।
हाल ही में पालमपुर के एक होटल लोन मामले में ओटीएस योजना के तहत समायोजन को लेकर ईडी ने बैंक से रिकॉर्ड तलब किया है।

टंग नरवाणा के पूर्व शाखा प्रबंधक का निलंबन रद्द कर दिया है। गलत ऋण आवंटन के मामले में अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में संबंधित अधिकारी को बैंक प्रबंधन ने निलंबित कर बैंक मुख्यालय में अटैच किया था। संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। –संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, केसीसी बैंक धर्मशाला।

Advertisement
टंग नरवाणा के पूर्व शाखा प्रबंधक का निलंबन रद्द कर दिया गया है। गलत ऋण आवंटन के मामले में अगस्त के आखिरी सप्ताह में संबंधित अधिकारी को बैंक प्रबंधन ने निलंबित कर बैंक मुख्यालय में अटैच किया था। अभी डेढ़ माह भी नहीं हुआ कि अधिकारी का निलंबन रद्द कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000