केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हक में बढ़ोतरी की है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।विशाखा, – भारत केसरी टीवी

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हक में बढ़ोतरी की है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।विशाखा,

  • सोलन बयूरो सुभाष शमां   03/02/2026
  • केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हक में बढ़ोतरी की है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं

यह बात भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला महामंत्री महिला मोर्चा विशाखा ने कही।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार के करों के विभाज्य पूल में 0.914 प्रतिशत हिस्सा दिया गया है, जो लगभग ₹13,949 करोड़ बनता है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में ₹2,388.97 करोड़ अधिक है, जो केंद्र सरकार की बढ़ी हुई आर्थिक सहायता को दर्शाती है।

विशाखा ने कहा कि जब 15वें वित्त आयोग में हिमाचल का हिस्सा 0.830 प्रतिशत था और अब इसे बढ़ाकर 0.914 प्रतिशत किया गया है, तो यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया, बल्कि उसके अधिकारों में वृद्धि की है।

इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाना भ्रामक और तथ्यहीन है। ऐसे बयान देकर प्रदेश की जनता को गुमराह करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस विषय पर जनता से स्पष्टीकरण और माफी देनी चाहिए।

विशाखा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के सामने हमेशा तथ्यों के साथ सच्चाई रखती रहेगी।

— विशाखा

जिला महामंत्री महिला मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी, सोलन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000