केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीआरआई में टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन को किया लॉन्च – भारत केसरी टीवी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीआरआई में टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन को किया लॉन्च

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीआरआई में टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन को किया लॉन्च

Advertisement

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) में टेटनस व डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन को लॉन्च किया। उन्होंने टीडी वैक्सीन के 15 लाख डोज को बाजार में उतारने के लिए हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा सीआरआई कसौली कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अपनी मांगों को भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल समेत कई गण्यमान्य नेता मौजूद रहे।इससे पहले कसौली पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का सीआरआई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं सीआरआई प्रबंधक की ओर से भी स्वागत किया गया।इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि यह हर्ष व गर्व का विषय है कि एक स्वदेशी वैक्सीन आज लाॅन्च हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य की दिशा में यह बड़ा कदम है। भारत ने दवाओं व वैक्सीन बनाने के मामले में विश्व में अपने आप को स्थापित किया है। नड्डा ने कहा कि सीआरआई ने 11 किस्म की वैक्सीन बना रहा। सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में 2026 में सीआरआई कसाैली का टेटनस व डिप्थीरिया के 55 लाख डोज का योगदान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीआरआई कसाैली के काम के आकार को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए संस्थान के कर्मचारियों, अधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक विजय नेहरा, अतिरिक्त डीजीएचएस डाॅ. पी जोशी, सीआरआई कसाैली की निदेशक डिंपल कसाना भी माैजूद रहीं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव है। 12 रोकी जा सकने वाली बीमारियों से बचाने के लिए 11 तरह की वैक्सीन बनाई जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग कोई छोटा काम नहीं कर रहा, यह बड़ा काम कर रहा है। यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000