कृत्रिम झील करच्छम में जल क्रीड़ा गतिविधियों के सफल कार्यन्यवन के लिए बैठक आयोजित ऽ 15 सदस्य समिति की गई गठित – भारत केसरी टीवी

कृत्रिम झील करच्छम में जल क्रीड़ा गतिविधियों के सफल कार्यन्यवन के लिए बैठक आयोजित ऽ 15 सदस्य समिति की गई गठित

B.R.Sarena रिकांग पिओ 19 फरवरी, 2025

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर जिला के करच्छम स्थित कृत्रिम झील को जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए नामित किया गया है जिसके दृष्टिगत आज जिला के उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।
बैठक का आयोजन कृत्रिम झील करच्छम में जल क्रीड़ा गतिविधियों के सफल कार्यन्यवन के लिए किया गया तथा करच्छम झील पर्यटन विकास समिति के तहत 15 सदस्य समिति गठित की गई। इस समिति के अध्यक्ष उपायुक्त किन्नौर होंगे जबकि उपाध्यक्ष उपमण्डलाधिकारी कल्पा तथा सदस्य सचिव सहायक अरण्यपाल वन को नामित किया गया।
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक अरण्यपाल वन डॉ. करण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000