कुल्लू दशहरा महोत्सव आज लंका दहन के साथ होगा संपन्न, 300 से अधिक देवी-देवता होंगे शामिल – भारत केसरी टीवी

कुल्लू दशहरा महोत्सव आज लंका दहन के साथ होगा संपन्न, 300 से अधिक देवी-देवता होंगे शामिल

कुल्लू। भारत केसरी टीवी

Advertisement

देवभूमि कुल्लू में चल रहा विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुक्रवार को लंका दहन के साथ संपन्न होगा। सातवें दिन भगवान रघुनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो पशु मैदान के अंतिम छोर तक पहुंचेगी। परंपरा के अनुसार माता हिडिम्बा और राज परिवार के सदस्य ब्यास तट पर लंका दहन की रस्म निभाएंगे। इसके बाद भगवान रघुनाथ जी पालकी में सवार होकर रघुनाथपुर मंदिर लौटेंगे।

Advertisement

इस बार कुल्लू दशहरा में इतिहास रचते हुए 300 से अधिक देवी-देवता शामिल हुए हैं। इनमें से लगभग 100 देवी-देवता लंका दहन की चढ़ाई में भाग लेंगे। प्रशासन की ओर से 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया था, जबकि कई देवता बिना निमंत्रण के भी परंपरा निभाने पहुंचे हैं।

Advertisement

विशेष बात यह है कि कुल्लू दशहरा देश का एकमात्र ऐसा उत्सव है, जहां रावण के पुतले नहीं जलाए जाते। यहां प्राचीन परंपरा के अनुसार ब्यास नदी के किनारे स्थित लंका बेकर में लंका दहन की रस्म अदा की जाती है। माता हिडिम्बा की अगुवाई में देवताओं का यह दिव्य समागम धार्मिक आस्था और देव संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश करता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000