कुनिहार में विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी: युवाओं ने चंद्रयान से ऑपरेशन सिंदूर तक जानी देश की उपलब्धियां – भारत केसरी टीवी

कुनिहार में विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी: युवाओं ने चंद्रयान से ऑपरेशन सिंदूर तक जानी देश की उपलब्धियां

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*युवाओं ने जानी चंद्रयान से लेकर आपरेशन सिंदूर तक भारत की उपलब्धियां*

Advertisement

 

*केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला का आयोजन

 

* वक्ताओं ने की युवाओं से भारत को विकसित बनाने की अपील

 

कुनिहार (सोलन)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल, कुनिहार में आज 18 एवं 19 फरवरी को दो दिवसीय विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी एवं जन सूचना अभियान का आयोजन किया गया है।

 

इस आकर्षक प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं को चंद्रयान मिशन की सफलता से लेकर आपरेशन सिंदूर तक देश की उपलब्धियों से रूबरू होने का अवसर मिला। प्रदर्शनी के जरिए लोगों को ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत और इसकी मारक क्षमता को जानने का मौका मिला। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश की तीन रामसर साइट में शामिल रेणुका झील, चंद्रताल झील एवं पोंग डैम,बिलासपुर के एम्स, आईआईटी मंडी और हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग तक की जानकारी आकर्षक चित्रों के माध्यम से दी गई है। चित्र प्रदर्शनी में भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पहलों के बारे में भी रोचक शैली में जानकारी दी गई है।

 

विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी एवं जन सूचना अभियान का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार यादव ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्र सूचना कार्यालय, शिमला के सहायक निदेशक संजीव कुमार शर्मा ने की।

 

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री यादव ने कहा कि विकसित भारत बनाने में युवा पीढ़ी और खासकर विद्यार्थियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के जरिए विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों को जानने का मंच मिलता है। उन्होंने इस आयोजन को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में आयोजित करने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो का आभार व्यक्त किया।

 

इससे पहले, पत्र सूचना कार्यालय, शिमला के सहायक निदेशक संजीव कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और विशेषकर युवा पीढ़ी को देश की गौरवशाली उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

 

नवोदय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री संदीप कुमार ने विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विकसित भारत बनाने की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। एकलव्य स्कूल, जबलपुर की प्राचार्य अविनाश रानी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत जन जागरूकता रैली से हुई। रैली में स्कूल के 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रैली के जरिए विकसित भारत@2047 के तहत स्वच्छता अभियान और सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया गया।

 

इसके बाद, विकसित भारत विषय पर चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तथा बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 

कार्यक्रम में, नवोदय विद्यालय, कुनिहार की उप प्राचार्य अनिता कंवर, शिक्षक, विद्यार्थी, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो, शिमला के अधिकारी- कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के आकर्षक स्वागत एवं देशभक्ति गीत और नृत्य ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य अनिता कंवर ने किया।

 

प्रतियोगिता में दूसरे दिन विकसित भारत विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा, केंद्रीय संचार ब्यूरो के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000