कुनिहार पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा बरामद, एक आरोपी पुलिस कांस्टेबल – भारत केसरी टीवी

कुनिहार पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा बरामद, एक आरोपी पुलिस कांस्टेबल

कुनिहार (सोलन)। मदन शर्मा

Advertisement

दिनांक 12/13 अगस्त 2025 की रात्रि को पुलिस थाना कुनिहार की टीम थाना क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान सक्रिय थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुबाथु की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं।

Advertisement

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनोगी के समीप नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका और तलाशी ली। जांच में दोनों युवकों — अंकुश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव नम्होल, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन (उम्र 28 वर्ष) और नितीश पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव टियुकरी (स्यांवा), डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन (उम्र 28 वर्ष) — के कब्जे से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

Advertisement

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। मोटरसाइकिल को जब्त कर कब्जे में लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। मामले की जांच जारी

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000