कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू हैं और उनका महाभारत का ज्ञान भी एक्सीडेंटल है – अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी को पता होना चाहिए की LoP का फुल फॉर्म लीडर ऑफ ऑपोजिशन होता है, लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा नहीं- अनुराग ठाकुर

Advertisement

उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती- अनुराग ठाकुर

Advertisement

राहुल गांधी ये भी बताएं कि जीप घोटाले से लेकर 2जी घोटाले का हलवा किसने खाया- अनुराग ठाकुर

Advertisement

30 जुलाई, 2024, नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र में बजट पर चर्चा के दौरान आज बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को घेरा। अनुराग ठाकुर ने सोमवार को राहुल गांधी के महाभारत और चक्रव्यूह वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए एक एक कर उसी अंदाज में जवाब दिया…

Advertisement

अनुराग ठाकुर ने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू हैं और उनका महाभारत का ज्ञान भी एक्सीडेंटल हैं। उन्होंने कहा कि इसी सदन में मैने पूछा था कि विपक्ष के जो लोग संविधान बचाने की दुहाई देकर हाथ में संविधान की कॉपी लहरा रहे हैं, क्या उन्हें पता है कि उसमें कितने पन्ने हैं, उनका कोई जवाब नहीं आया… श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन लोगों ने ना तो संविधान पढ़ा है और ना ही महाभारत…लेकिन आश्चर्य है कि इन्होंने महाभारत देखा भी नहीं है वरना इन्हें पता होता अभिमन्यु वध में 6 नहीं बल्कि 7 महारथी शामिल थे।

Advertisement

इसके बाद अनुराग ठाकुर ने अपने ही अंदाज और तीखे तेवर में राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि महाभारत देखा या पढ़ा नहीं तो कम से कम अपने सांसद शशि थरुर के उपन्यास द ग्रेट इंडियन नॉवल को ही पढ़ लेते। राहुल जी को अगर महाभारत और चक्रव्यूह के विषय में विस्तृत जानकारी लेनी है तो अपने उस सांसद से संपर्क कर सकते हैं। इस उपन्यास में शशि थरुर ने महाभारत और भारत की स्वतंत्रता संघर्ष को मिलाकर जो उपन्यास लिखा है उसमें धृतराष्ट्र के रुप में किस नेता को दिखाया गया है , कौरव किस पार्टी को कहा गया है, इस उपन्यास में प्रियदर्शनी कौन है , ये राहुल जी पता कर लें।

अनुराग ठाकुर ने शशि थरूर द्वारा लिखे गए उपन्‍यास का हवाला देते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को घेरा. हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शशि थरूर के ‘द ग्रेट इंडियन नोवल’ अनुराग ठाकुर ने इस उपन्‍यास की पृष्‍ठ संख्‍या-245 में लिखी गई बातों को लोकसभा में पढ़ते हुए कहा कि 15 अगस्‍त 1947 को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तो नहीं थे और यह (शशि थरूर) कह रहे हैं कि सन् 1947 में जिन्‍होंने सत्‍ता संभाली थी वह धृतराष्‍ट्र थे. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर यहीं नहीं रुके. उन्‍होंने शशि थरूर के उपन्‍यास के पेज नंबर 293 में लिखी गई बातों का उल्‍लेख करते हुए इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का भी उल्‍लेख किया. अनुराग ठाकुर ने इसका हवाला देते हुए कहा कि इस देश को पता है कि एक मात्र फेबियन समाजवादी कौन थे. भाजपा सांसद ने आपातकाल का उल्‍लेख करते हुए कहा कि यह देश की यातनाओं का भुक्‍तभोगी रहा है, जिसे देश कभी भूल नहीं पाएगा. स्‍पीकर की भूमिका निभा रहे जगदंबिका पाल ने अनुराग ठाकुर से कहा कि वह जिस किताब को कोट कर रहे हैं, उसकी प्रति सौंप दें.

इसके बाद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर हमला करते हुए कहा कि चक्रव्यूह का प्रसंग छेड़कर राहुल गांधी ने अच्छा किया क्योंकि इस देश ने कांग्रेस के कई चक्रव्यूह देखे हैं । अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के 7 चक्रव्यूह को गिनाकर हमला बोलते हुए कहा कि पहला चक्रव्यूह तो कांग्रेस ही है जिसने देश का विभाजन कराया। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री , कांग्रेस के दूसरे चक्रव्यूह थे जिन्होंने देश को कश्मीर की समस्या दी और चीन को भारत भूमि सौगात में दी…तीसरा चक्रव्यूह पूर्व प्रधानमंत्री आईजी (इंदिरा गांधी) थीं जिन्होंने देश को आपातकाल दिया और पंजाब में अशांति दी..

अनुराग ठाकुर ने हमला जारी रखते हुए कहा कि देश ने कांग्रेस का चौथा चक्रव्यूह पूर्व प्रधानमंत्री आरजी-1 ( राजीव गांधी) देखा जिन्होंने देश को बोफोर्स दिया और सिखों का नरसंहार किया… पांचवें चक्रव्यूह एसजी ( संजय गांधी) ने सनातन परंपरा के प्रति नफरत का नैरेटिव बनाया और 12 लाख करोड़ के घोटालों को संरक्षण दिया, देश की अर्थव्यवस्था को भंवरजाल में फंसाया। और छठे चक्रव्यूह आरजी 2 हैं जिन्होंने पिछले 15 वर्षों में देश की राजनीति, संसदीय परंपरा और संस्कृति को इतना नुकसान पहुंचाया जितना बाकी 6 चक्रव्यूह मिलकर नहीं पहुंचा सके और सातवें चक्रव्यूह का नाम मैं नहीं लूंगा, आप सब जानते हैं।

अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिए राहुल गांधी को फिर निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश को कांग्रेस के इन चक्रव्यूहों को तोड़कर ना सिर्फ आजाद कराया बल्कि विकासरथ को आगे बढ़ाते हुए दुनिया में भारत को पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए आगे कहा कि आप जिस अभिमन्यु को पिछले 22 साल से गुजरात से लेकर दिल्ली तक घेरने की कोशिश कर रहे हैं, आपके योद्धा और आपकी सरकारें निपट गईं और उनको आप लोग घेर नहीं पाए क्योंकि वो देश की जनता के दिलों में बसे हैं।

कांग्रेस पार्टी से बने पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र किया और हर दौर में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं पूछना चाहता हलवा किसे मिला. कुछ लोग ओबीसी की बात करते हैं. इनके लिए ओबीसी का मतलब है, ऑनली फॉर ब्रदर इन लॉ कमीशन. मैंने कहा था, जिसको जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है. मैंने नाम किसी का नहीं लिया था, लेकिन जवाब देने कौन खड़े हो गए।
इससे पहले अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि, असत्य के पैर नहीं होते और यह कांग्रेस पार्टी के कंधे पर सवारी करता है. जैसे मदारी के कंधे पर बंदर होता है. राहुल गांधी के कंधे पर असत्य का बंडल होता है.
उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान जिस तरह से एक नेता ने खड़े होकर कमल पर कटाक्ष किया , जाने कमल से उनको क्या विरोध है, लेकिन कमल का एक नाम राजीव भी है…लेकिन इस सदन में कमल को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये सच है कि हमारी पार्टी का निशान कमल है और जनता ने तीसरी बार लगातार हमें सत्ता में बिठाने का काम किया है। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मां लक्ष्मी का आसन भी कमल है, हमारा राष्ट्रीय पुष्प भी कमल है और जिस पद्मासन मुद्रा में सिंधु सभ्यता में भगवान शिव की पशुपतिनाथ के रुप में मूर्ति मिली थी, लोकमान्य तिलक पद्मासन मुद्रा में ही समाधि विलीन हुए थे, आप कहते हैं कि कमल के चारों तरफ हिंसा है तो आप सिर्फ कमल का ही अपमान नहीं कर रहे हैं बल्कि महायोगी भगवान शिव, भगवान बुद्ध और लोकमान्य तिलक जैसे महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने इतनी बातें करते हुए राहुल गांधी को सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा, ‘इसलिए अगली बार कमल के बारे में बोलने से पहले थोड़ा सोचकर बोलिए कि आप किस-किस का अपमान करते हैं। आप सिर्फ रील का नेता मत बनिए, मीम्स आपके खूब बनते हैं। रीयल नेता बनने के लिए सच बोलना पड़ता है।’

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000