किसानों को मसाला फसलों के उत्पादन पर किया जागरूक – भारत केसरी टीवी

किसानों को मसाला फसलों के उत्पादन पर किया जागरूक

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 29 जनवरी 2024

Advertisement

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत पुन्नरधार (संगड़ाह) में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर एवं किसान मेला का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर का विषय ‘हिमाचल प्रदेश में मसाला फसलों को बढ़ावा देना’ था। इस प्रशिक्षण को केंद्र प्रायोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किया गया।

Advertisement

प्रशिक्षण शिविर में पंचायत के महिलाओं एवं युवाओं सहित 75 किसानों ने भाग लिया। किसानों को अदरक, हल्दी, लहसुन, धनिया, मेथी आदि मसाला फसलों के उत्पादन और संरक्षण प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान, बीज किट, साहित्य और जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement

बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर और हैड डॉ. नरेंद्र भरत ने मसाला फसलों के महत्व पर विस्तार से बताया और किसानों को मसाला फसलों की खेती में प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी। बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित वर्मा ने किसानों से मसाला फसलों की खेती में वैज्ञानिक सिद्धांतों को अपनाने का आग्रह किया ताकि किसान अपनी लागत को कम कर सकें और मसाला फसलों की खेती के माध्यम से अधिकतम कमाई कर सकें। ग्राम पंचायत पुन्नरधार की प्रधान सुचेता देवी ने किसानों को मसालों के उत्पादन और संरक्षण के बारे में शिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000