किन्नौर में रोड शो के दौरान 3 युवकों की मौ*त, दो लापता, गाड़ी लेकर सांगला जा रहे थे सभी – भारत केसरी टीवी

किन्नौर में रोड शो के दौरान 3 युवकों की मौ*त, दो लापता, गाड़ी लेकर सांगला जा रहे थे सभी

Dr.B.R.Sarena 17/01/2024.
रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में बुधवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। रिकांगपिओ के समीप शुदारंग महेंद्रा शोरूम से रोड शो के लिए निकले 3 युवकों की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई है जबकि दो युवक अभी लापता हैं। बुधवार प्रात करीब साढ़े 11 बजे वाहन लेकर पांच युवक शुदारंग शोरूम से रोड शो के लिए सांगला जा रहे थे। इस दौरान शुदारंग से करीब पांच छह किलोमीटर दूर शिलती रोड में वाहन सडक़ से गहरी खाई में जा गिरा। घटना के वक्त वाहन में अरुण सिंह गांव शोंग, अभिषेक गांव कल्पा, उपेंद्र सिंह गांव सापनी, तनुज कुमार खावंगी, सहित समीर गांव बारंग बैठे थे। यह सभी युवक किन्नौर जिला के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन के अलावा क्यूआरटी की टीम घटना स्थल पर रवाना हो गई। अब तक दो शवों को ही सडक़ मार्ग तक लाया गया जबकि अन्य शवों को भी सडक़ मार्ग तक लाने के कार्य जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000