सिरमौर में 203 नव नियुक्त वन मित्रों को किया जा रहा है प्रशिक्षित – भारत केसरी टीवी

सिरमौर में 203 नव नियुक्त वन मित्रों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

नाहन, 05 मई- प्रदेश सरकार वन संपदा को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा वन मित्र योजना आरम्भ की गई। हाल ही में प्रदेश में वन मित्रों को नियुक्त भी किया गया है। योजना के तहत नवनियुक्त वन मित्रों की कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए अब विभाग द्वारा इन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। वन मित्रों की नियुक्ति से जहां एक ओर युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, वहीं वन विभाग को आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है।

Advertisement

वन मित्र योजना के तहत जिला सिरमौर में 203 वन मित्रों का चयन किया गया है, जिन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें वन बीटों में तैनात कर दिया जाएगा।

Advertisement

वन अरण्यपाल सिरमौर वसंत किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में 4 वन मंडल हैं, जिसमें नाहन, पांवटा साहिब, रेणुकाजी व राजगढ़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी चारों वन मंडलों में 2-2 स्थानों पर नव नियुक्त वन मित्रों को विभाग द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन विभाग की कार्य प्रणाली व वन मित्रों के दायित्व व अन्य कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फिल्ड़ विजिट करवाने के साथ-साथ रिपोर्टिंग व फायर सीजन के दौरान उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वन मित्रों की नियुक्ति से वन विभाग को आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हुए है जिससे विशेष कर गर्मियों में वनों में आगजनी से वन्य प्राणी व वन सम्पदा के संरक्षण व अन्य जानमाल के नुकसान को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000