किन्नौर, चंबा और लाहुल-स्पीति में हिमस्खलन का अलर्ट, 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बढ़ा खतरा – भारत केसरी टीवी

किन्नौर, चंबा और लाहुल-स्पीति में हिमस्खलन का अलर्ट, 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम एजेंसियों द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच सोमवार दोपहर किन्नौर जिला के रिब्बा गांव पंचायत क्षेत्र की पहाडिय़ों के साथ लगता किन्नर कैलाश पर्वत के समीप हिमस्खलन की घटना सामने आई। हिमस्खलन नाले में गिरने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मौसम विभाग की चेतावनी में किन्नौर के साथ-साथ चंबा और लाहुल-स्पीति जिलों को भी संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल किया है। किन्नौर प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000