कालीन में महिला के मडर को लेकर पुलिस की जांच जारी, एक संदिग्ध 27 वर्षीय युवक को लिया हिरासत में, पुलिस आज करेगी। कोर्ट में पेश – भारत केसरी टीवी

कालीन में महिला के मडर को लेकर पुलिस की जांच जारी, एक संदिग्ध 27 वर्षीय युवक को लिया हिरासत में, पुलिस आज करेगी। कोर्ट में पेश

सोलन मदन शर्मा 29 जून

Advertisement

दिनांक 28-06-2024 को पुलिस चौकी सपरून में दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि वार्ड न0-13 क्लीन में एक महिला अपने घर के कमरा में मृत पड़ी है, जिस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन / पुलिस चौकी सपरून व शहर की एक टीम मौका पर पंहुची । मौका पर हालात तस्दीक करने पर पाया गया कि उक्त महिला के शरीर पर तेजधार हथियार से चोटों के निशान लगे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये SFSL जुन्गा की टीम को भी मौका पर बुलाया गया । इस वारदात के सन्दर्भ में मौका पर मौजूद मृतका के पति श्री मुकेश पुत्र श्री महावीर निवासी पटेल नगर सोनीपत जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 42 वर्ष हाल किरायेदार वार्ड न० 13 कलीन सोलन ने पुलिस के पास अपना ब्यान दर्ज करवाया कि आज दिनांक 28-06-2024 को समय करीब 3:47 बजे दिन इन्हें मकान मालिक के जीजा का फोन आया कि इसी समय क्वार्टर आ जाओ । जिस पर यह तुरन्त कलीन अपने क्वार्टर पहुंचे तथा अपने कमरा का दरवाजा खोला तो देखा कि इनकी पत्नी सुमन बैड के उपर पीठ के बल पड़ी थी व उनका आधा शरीर रजाई से ढका हुआ था। बैड के साथ ही खून से लथपथ चाकू पड़ा था तथा बैड के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था तथा इनकी पत्नी सुमन की मृत्यु हो चुकी थी । इन्होने अपनी पत्नी की हत्या का शक जताया । जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 302 IPC के तहत दर्ज किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा *कॉल डिटेल व CCTV फुटैज के विश्लेषण के आधार पर* वारदात में संलिप्त आरोपी *जितू बदायिक पुत्र सुमरा बदायिक निवासी मोरुंग जिला गुमला झारखंड उम्र 27 साल* को वारदात के घटित होने के 5/6 घन्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज दिनांक 29-06-2024 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है । इस आरोपी के पुर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है । अभियोग का अन्वेष्ण जारी है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000