कालका-शिमला ट्रैक पर लौटेंगे विस्ताडोम कोच, तकनीकी खामियां दूर, ट्रैक पर उतरने को तैयार – भारत केसरी टीवी

कालका-शिमला ट्रैक पर लौटेंगे विस्ताडोम कोच, तकनीकी खामियां दूर, ट्रैक पर उतरने को तैयार

सोलन (भारत केसरी टीवी): 28 अगस्त

Advertisement

कालका–शिमला विश्व धरोहर रेल मार्ग पर चलने वाले अत्याधुनिक पैनोरमिक विस्ताडोम कोच अब एक बार फिर ट्रैक पर उतरने के लिए तैयार हैं।

रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला ने इन कोचों में आई तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर दिया है और अब ये कोच कालका स्टेशन वापस पहुंच गए हैं। रेलवे बोर्ड ने जल्द ही इनका नया ट्रायल कराने की योजना बनाई है। ट्रायल सफल होने के बाद रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही पर्यटक इन आधुनिक कोचों का आनंद ले सकेंगे।

जून में हुए ट्रायल के दौरान कूलिंग सिस्टम और बिजली लोडिंग से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थीं, जिसके चलते कोचों को जांच और मरम्मत के लिए कपूरथला भेजा गया था। अब तकनीकी समस्याएं दूर कर दी गई हैं।

ये होंगी सुविधाएं

बड़ी पैनोरमिक खिड़कियां, ताकि पर्यटक वादियों का बेहतर दृश्य ले सकें

आरामदायक सीटें और पर्याप्त लगेज स्पेस

डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड

एयर पावर ब्रेक और अन्य अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसे 30 पैनोरमिक कोच बनाने का ऑर्डर आरसीएफ कपूरथला को दिया है। पहले चरण में भेजे गए 10 कोचों का ट्रायल सफल रहा था और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम ने इन्हें सुरक्षा की हरी झंडी दी थी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार के अनुसार, “जल्द ही विस्ताडोम कोच कालका-शिमला ट्रैक पर चलना शुरू करेंगे और पर्यटक वादियों का और भी खूबसूरत अनुभव ले सकें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000