कंगना रनौत मानहानि केस: बठिंडा कोर्ट में सुनवाई, बुजुर्ग महिंदर कौर बोलीं—‘माफी नहीं, इंसाफ चाहिए’ – भारत केसरी टीवी

कंगना रनौत मानहानि केस: बठिंडा कोर्ट में सुनवाई, बुजुर्ग महिंदर कौर बोलीं—‘माफी नहीं, इंसाफ चाहिए’

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

*कगंना रनौत मानहानि केस: बठिंडा कोर्ट में सुनवाई.. बुजुर्ग महिंदर कौर पहुंची अदालत, अभिनेत्री को लेकर क्या कहा?*
पंजाब के बठिंडा कोर्ट में भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे मानहानि केस में आज सुनवाई हुई। अदालत में बुजुर्ग महिला महिंदर कौर भी पहुंची थी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की वीरवार को पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस में सुनवाई हुई, लेकिन अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुईं। अदालत को कंगना के वकील ने सुरक्षा का हवाला देकर अभिनेत्री के पेश होने के लिए छूट देने की मांग की।
यह मामला किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा की रहने वाली बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी से जुड़ा है। वीरवार को बठिंडा कोर्ट में बुजुर्ग महिंदर कौर और एक अन्य गवाह गुरप्रीत सिंह अदालत में पेश हुए। अदालत में दोनों के बयान दर्ज किए गए।
अदालत से बाहर आकर बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत को कोई माफी नहीं दी जाएगी। वो अंत तक अदालत में केस लड़ेंगी। बजुर्ग महिला व्हील चेयर पर अपने पति के साथ वकील को लेकर अदालत में पहुंची थी। बुजुर्ग ने कहा कि भविष्य में कोई भी ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा। इसलिए वो उक्त मामले में इंसाफ मिलने तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगी।
अदालत में बुजुर्ग महिला महिंदर कौर से कई तरह के सवाल भी पूछे गए। वहीं महिला के गवाह गुरप्रीत सिंह से भी ट्वीटर (एक्स) चलाने संबंधी सवाल पूछा गया। महिला के वकील के अनुसार अब उक्त मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।
बता दें कि कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में 27 अक्तूबर को कंगना रनौत बठिंडा अदालत में पेश भी हुई थी। उसके बाद 24 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कंगना के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।
बता दें कि यह मामला साल 2020-21 के किसान आंदोलन से जाकर जुड़ता है। दरअसल, कंगना रनौत ने एक री-ट्वीट किया था। इसमें बठिंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला महिंदर कौर को लेकर टिप्पणी की थी। कंगना ने एक ट्वीट में महिंदर कौर की तुलना शाहीन बाग आंदोलन की बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो से की थी।
इससे पहले कंगना रनौत 27 अक्तूबर को बठिंडा कोर्ट में पेश हुई थी। कंगना ने बुजुर्ग महिला से माफी भी मांगी थी। तब कंगना ने कहा था कि जैसा दिखाया गया है, वैसा मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक हैं। हालांकि इसके बाद बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि वह कंगना को माफ नहीं करेगी और आखिरी तक अदालत में केस लड़ती रहेंगी।#KanganaRanaut #ManhaniCase #BathindaCourt #MahinderKaur #FarmersProtest #LegalBattle #HimachalNews #PunjabNews

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000