कांग्रेस सरकार कन्फयूजड सरकार, लाखों बेरोजगारों को धोखा : बिंदल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 21/01/2024

Advertisement

डॉ० राजीव बिन्दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार कन्फयूजड सरकार है और इस कन्फयूजन में हिमाचल प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को धोखा दे रही है।

रोजगार देने वाले संस्थान मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सुक्खू ने बन्द कर दिया और 13 महीने में नया संस्थान खड़ा नहीं किया और न ही पूर्व के संस्थान द्वारा लिये गये पेपरों के परिणाम निकाले जिसके फलस्वरूप पिछले एक साल से हजारों बेरोजगार सड़कों पर नारे लगाने पर मजबूर हैं और जब वे मुख्यमंत्री के पास जाते है तो वह उनको मंत्रियों के पास भेज देते हैं और जब मंत्रियों के पास जाते है तो वह उन्हें मुख्यमंत्री के पास भेज देते हैं। इस प्रकार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने उनका फुटबाल बना दिया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने एक निर्णय लिया है कि प्रदेश में गेस्ट टीचर / गेस्ट लैक्चरार भर्ती किये जाएंगे। पूरे प्रदेश में स्थान स्थान पर गेस्ट टीचर और गेस्ट लैक्चरार लगाने के विरोध में धरने प्रदर्शन हुए। बेरोजगार मजबूरी में सड़कों पर उतरे और मुख्यमंत्री को यह निर्णय होल्ड़ करना पड़ा और इसमें भी कन्फयूजन है कि जब शिक्षा मंत्री वापिस आएंगे तो यह निर्णय लिया जाएगा। डॉ० बिन्दल ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री को अपनी आथॉरिटी पर विश्वास नहीं या मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बीच में भारी मतभेद है या फिर जानबूझ कर बेरोजगारों को लटकाने का प्रयास है। भटकाने

डॉ० बिन्दल ने कहा कि 2022 के चुनाव में पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरी देने की गांरटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने 10 हजार छोटे बड़े कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। कर्ज का रोना रोने वाली सरकार 12 महीने में 14 हजार करोड़ का कर्जा ले चुकी है और इसके अतिरिक्त और कर्जा लेने जा रही है। यह मालूम नहीं कि कर्जा कहां लग रहा है। सरकार के ऐशो आराम की कोई कमी नहीं। बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर सरकार अपने आप को पूरी ताकत के साथ बिना पैसों की तंग हाल सरकार बताने मे मसरूफ है। डा0 बिन्दल ने कहा कि यह सारा कर्ज कांग्रेस की देन है। भारतीय जनता पार्टी ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 13 महीने में एक भी काम हिमाचल प्रदेश की जनता के हित में कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। मुख्यमंत्री जी पैसों का रोना – धोना छोड़कर जनता के काम करें, जो इनका प्रथम कर्वय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000