गुरु तेग बहादुर ने आस्था, सत्य और मानवता की रक्षा का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

गुरु तेग बहादुर ने आस्था, सत्य और मानवता की रक्षा का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस पर कार्यक्रम में की शिरकत

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस पर आरंभ हुए धार्मिक समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका।

Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने आस्था, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने न केवल सिख धर्म के लिए बल्कि हर धर्म और हर मत-पंथ के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। अत्याचार के विरुद्ध उनका अदम्य साहस आज भी हम सबका मार्गदर्शन करता है।

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं हमें परस्पर सम्मान, भाईचारे और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु की जीवन गाथा ‘एकता में विविधता’ और लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने वाली प्रकाश–पुंज है। “आज जब समाज को शांति, सद्भाव और सामाजिक न्याय की पहले से अधिक आवश्यकता है, ऐसे समय में गुरु तेग बहादुर जी की विरासत और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा, विवेक शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।#GuruTeghBahadur
#ShahidiDiwas350
#AnandpurSahib
#CMSukhvinderSinghSukhu
#HimachalPradesh
#UnityInDiversity
#PeaceAndHarmony
#DPRHP

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000