कांग्रेस पार्टी के झूठे वादे ने किया हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ छल : डॉ राजीव बिंदल*

*

Advertisement

*शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 27/05/2024

Advertisement

:-* हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने झूठे वादों का एक बड़ा पुलंदा पेश किया था।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने कहा, कांग्रेस ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। 25 लाख बिजली के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और 25 लाख किसानों का दूध और गोबर खरीदा जाएगा। इस तरह की अनेक घोषणाओं के माध्यम से कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की दीवारों को भर दिया था।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ साल के बाद भी उनकी सरकार बैक गियर में ही चल रही है। वे कहते हैं कि हमारा खजाना खाली है, फिर कहते हैं कि हमें केंद्र से कोई मदद नहीं मिलती, और फिर बीजेपी पर विरोध करने का आरोप लगाते हैं। अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो फिर से झूठे वादों के साथ मैदान में उतर आए हैं। दिल्ली वाले फिर से आकर पहली कैबिनेट की बात कर रहे हैं, और अब कह रहे हैं कि 1 लाख रुपये खटाखट, ठकाठक करेंगे।“

Advertisement

उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को मूर्ख बनाने का ठेका ले रखा है? हिमाचल की जनता समझदार है और जानती है कि प्रदेश की सरकार ने एक फूटी कौड़ी का भी काम नहीं किया। प्रदेश की जनता जानती है कि हिमाचल का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुरक्षित है। कांग्रेस पार्टी न तो हिमाचल की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है और न ही तुष्टिकरण के नाम पर वोट मांगने की राजनीति से बाज आ रही है।“

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता अब सवाल पूछ रही है, 2022 में आपने जो बड़ी-बड़ी बातें की थीं, अब उन्हें दोबारा से क्यों दोहराया जा रहा है? उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि न तो यह सरकार हिमाचल में रहेगी और न ही इनके झूठे वादे। हिमाचल की जनता नरेंद्र मोदी की सरकार को दिल्ली में फिर से देखना चाहती है।“

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000