नगर निगम सोलन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धोखाधड़ी की आशंका पर जारी की चेतावनी – भारत केसरी टीवी

नगर निगम सोलन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धोखाधड़ी की आशंका पर जारी की चेतावनी

सोलन | 17 जून 2025 | विशेष संवाददाता – मदन शर्मा

Advertisement

नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा ने जानकारी दी है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के नाम पर लाभार्थियों से किश्त जारी करवाने के एवज में ₹6,000 से ₹7,000 तक की अवैध मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य पूर्णतः गैरकानूनी है और नगर निगम का इससे कोई संबंध नहीं है।

Advertisement

आयुक्त ने कहा कि यदि किसी लाभार्थी से फोन या अन्य किसी माध्यम से पैसों की मांग की जाती है, तो वह इसकी सूचना तत्काल नगर निगम कार्यालय या सीधे आयुक्त को दें, ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का क्रियान्वयन नगर निगम सोलन द्वारा किया जा रहा है। मार्च 2025 से पहले 119 घरों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को ₹1,85,000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मार्च 2025 के बाद के मामलों में सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत लाभार्थियों को कुल ₹2,50,000 की वित्तीय सहायता चार किश्तों में प्रदान की जाती है, जो कि एम.आई.एस विशेषज्ञ की रिपोर्ट और निर्माण की प्रगति के सत्यापन के बाद सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

उन्होंने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना ए.टी.एम. कार्ड, पासबुक या बैंक संबंधित कोई भी जानकारी न दें और किसी भी प्रकार की वित्तीय लेनदेन में सतर्कता बरतें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000