कांग्रेस नेता कुशल जेठी भाजपा में शामिल, डॉ. बिंदल ने करा स्वागत – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस नेता कुशल जेठी भाजपा में शामिल, डॉ. बिंदल ने करा स्वागत

सोलन मदन शर्मा 13 सितम्बर

Advertisement

कांग्रेस को एक और झटका देते हुए सोलन के वरिष्ठ नेता कुशल जेठी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता के दौरान जेठी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


भाजपा में शामिल होने के बाद कुशल जेठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से असंतोष और अव्यवस्था से घिरी हुई है। पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। संगठनात्मक स्तर पर प्रदेश, जिला और ब्लॉक में कोई बैठकें नहीं हो रही हैं और कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि सोलन से कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री तक से मिलना मुश्किल है, ऐसे में आम कार्यकर्ता अपनी समस्याएं किससे साझा करें। जेठी ने कहा कि वे सेवा की भावना से राजनीति में आए हैं और भाजपा ही वह दल है, जो वास्तव में समाज और जनता की सेवा करता है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तीन बार बड़ी आपदा का सामना कर चुका है—पहली बार मंडी, फिर किन्नौर और उसके बाद चंबा में। ऐसे समय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का दौरा किया। आज भी भाजपा के सात केंद्रीय मंत्री राहत कार्यों में सीधे मैदान में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता जनता से कोसों दूर हैं।

डॉ. बिंदल ने जानकारी दी कि अब तक भाजपा 18,000 राहत किट प्रभावित इलाकों में भेज चुकी है, जिनमें एक माह का राशन, तिरपाल, बाल्टी, मग जैसी जरूरी सामग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि आज रात तक 4,800 अतिरिक्त राहत किट और 22 ट्रक सामग्री चंबा पहुंच जाएगी। इससे पहले 16 ट्रक राहत सामग्री वहां पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कल राज्यपाल भी चंबा जिले के लिए एक बड़ी राहत खेप रवाना करने वाले हैं। बिंदल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आपदा के 24 घंटे के भीतर फील्ड में पहुंच गया था, जबकि कांग्रेस के नेता आज तक कहीं नजर नहीं आए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000