कांग्रेस नेताओं ने डॉ आंबेडकर की मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी को यातायात का बिल थमा दिया : टम्टा कांग्रेस ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए देश में लगे आपातकाल : बिंदल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 22/04/25

Advertisement

भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा यह देखा है जिला अध्यक्ष केशव चौहान द्वारा की गई इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, संजय सूद, संजय ठाकुर, बिलाल शाह, गणेश दत्त, रूपा शर्मा गौरव कश्यप, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्यार सिंह कंवर, उपस्थित रहे।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने डॉ भीमराव अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान ही किया और जब-जब अंबेडकर को सम्मान देने की बात आई तो कांग्रेस के नेता दूर खड़े दिखाई देते थे।
जब डॉ अंबेडकर की मृत्यु हुई तो उनके शव को मृत्यु स्थल तक हेलीकॉप्टर मार्ग से ले जाने का बिल कांग्रेस के नेताओं ने उनकी धर्मपत्नी को पकड़ा दिया, इस संकुचित मानसिकता के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भीमराव अंबेडकर के विचारों को हमेशा दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान दिया है 1990 में भाजपा समर्थित सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उसी वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से संसद भवन में बाबा साहेब का चित्र स्थापित किया गया। भाजपा ने पंचतीर्थ का विकास किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित किया, जिन्हें पंचतीर्थ कहा गया जिनका नाम।जन्म भूमि – महू (मध्यप्रदेश), चैत्य भूमि – मुंबई, जहाँ उनका अंतिम संस्कार हुआ, शिक्षा भूमि – लंदन में वह स्थान जहाँ वे शिक्षा के दौरान रहे, दीक्षा भूमि – नागपुर, जहाँ उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया और महापरिनिर्वाण भूमि – दिल्ली में उनका निधन स्थल।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने भी अपने विचार सभा के साथ सांझा करते हुए बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए देश भर में आपातकाल लगाया और उसे समय संविधान की आत्मा ही खत्म कर दी, लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया साथ में कांग्रेस पार्टी ने मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया। अनेकों बार संविधान में संशोधन कर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बताया कि देश में 88 बार अनुच्छेद 356 का प्रयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी में सरकारें गिराई और हिमाचल प्रदेश की सरकार भी उसे समय केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा गिराई गई थी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000