कांग्रेस चुनवा जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हारे तो गलत : बिंदल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 11/08/2025

Advertisement

• बिंदल ने प्रतिभा को दिलाया याद ,”कांग्रेस 2022 में सत्ता में आई तो चुनाव आयोग ठीक, लोक सभा में गलत”

Advertisement

शिमला, राहुल गांधी द्वारा फाॅल्स नेरेटिव ‘‘झूठा वातावरण’’ खड़ा करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे चुनावों के बारे में एक ही राय रखते हैं कि यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती है तो चुनाव सही तरीके से करवाया गया और यदि चुनाव हारती है तो चुनाव आयोग को और भारतीय जनता पार्टी को गाली देना, झूठा बताना, ये कांग्रेस के नेताओं का धर्म बन जाता है। राहुल गांधी की देखा देखी में प्रतिभा सिंह ने कह डाला कि हिमाचल प्रदेश का 2024 में हुआ लोकसभा चुनाव गलत तरीके से हुआ है और इसलिए कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हम प्रतिभा सिंह को याद दिलाना चाहते हैं कि 2022 में वही चुनाव आयोग था, वही केन्द्र में मोदी जी की सरकार थी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई। उस समय के चुनाव को कांग्रेस के नेता सही मानते हैं और लोकसभा चुनाव को गलत मानते हैं अर्थात ‘‘मीठा-मीठा घप्प, कड़वा-कड़वा थू’’ वाला फाॅर्मूला देशभर के सभी कांग्रेसियों को समझ आता है। बिहार में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार होना निश्चित है इसलिए हारने के बहाने पहले से ही बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस के नेता झूठ बोलना और आगे चले जाना, इस मामले में महारत रखते हैं। झूठी गारंटियों के नाम पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई और पिछले 3 साल से झूठ का सहारा लेकर चल रही है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि देश की जनता पहले ही कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और हिमाचल प्रदेश की जनता भी अब जान चुकी है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के झांसे में हिमाचल की जनता अब नहीं आएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000