कांग्रेस को न तो उनके पुनर्वास की चिंता की और न ही आवास की : बिंदल – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस को न तो उनके पुनर्वास की चिंता की और न ही आवास की : बिंदल

शिमला सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 25/09/2025

Advertisement
  1. कांग्रेस को न तो उनके पुनर्वास की चिंता की और न ही आवास की : बिंद

सिरमौर, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पांवटा ब्लाॅक के हरिपुर क्षेत्र में विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें हर प्रकार की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ पूरी औषधियां उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर 75 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरति की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के नाते पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आपदा प्रभावित लोगों के साथ अन्याय और शोषण के आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बदहाली में छोड़ दिया है। न तो उनके पुनर्वास की चिंता की और न ही आवास की। हरिपुर खोल क्षेत्र में 16 परिवार पिछले एक महीने से विस्थापित का जीवन जी रहे हैं परन्तु सरकार की ओर से फूटी कौड़ी की राहत उपलब्ध नहीं करवाई गई है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद न तो प्रभावित परिवारों को भूमि उपलब्ध करवाई गई और न ही किसी प्रकार की आपदा राहत राशि और सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि इसी इलाके में कुछ परिवार ऐसे हैं जिनका एक फूटी कौड़ी का नुकसान नहीं हुआ और उन्हें 5-5 बीघा जमीन दे दी गई जबकि ये आपदा प्रभावित परिवार जिनकी जमीने धंस गई है, मकान टूट गए हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं, आमदनी का जरिया कोई नहीं है इन इलाकावासियों के लिए कांग्रेस की सरकार विरोधी की भूमिका में खड़ी हुई है।

Advertisement

डाॅ0 बिन्दल ने सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए 6800 करोड़ रू0 की स्वीकृतियां देने के बावजूद झूठ और फरेब की राजनीति करते-करते विगत 3 साल से जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि सरकार द्वारा लिया गया 40 हजार करोड़ रू0 का कर्ज कहां गया ? केन्द्र सरकार द्वार प्रदत सड़कों के निर्माण के हजारों करोड़ रू0, पेयजल निर्माण के हजारों करोड़ रू0, स्वास्थ्य एवं अन्य जन सेवा के हजारों करोड़ रू0 प्रदेश की धरती पर लगे हुए दिखाई नहीं देते। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीआरएफ व आपदा राहत के पैसो में भाई-भतीजावाद सर चढ़कर बोल रहा है जिसके कारण प्रदेश की जनता त्रस्त है और सरकार विदेशी दौरो में व्यस्त है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000