कांगड़ा के धीरा में BJP की जन आक्रोश रैली, विपिन परमार का कांग्रेस पर तीखा वार – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा के धीरा में BJP की जन आक्रोश रैली, विपिन परमार का कांग्रेस पर तीखा वार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*काँगड़ा के धीरा में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली, MLA विपिन परमार ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला*

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सुलह भाजपा ने धीरा में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली के दाैरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह परमार ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और पूरी तरह बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हिमाचल में अराजकता का माहौल है, जहां जमीन और खनन माफिया खुलेआम सक्रिय हैं और उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। परमार ने सवाल किया कि क्या यही वह व्यवस्था परिवर्तन है, जिसका वायदा कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किया था? उन्होंने कहा कि हकीकत में इस सरकार ने प्रदेश को माफिया राज की ओर धकेल दिया है।

कानून व्यवस्था ध्वस्त, हर वर्ग परेशान

विधायक ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक असहाय महसूस कर रहा है। सुलह क्षेत्र की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कूहलें बंद होने से किसान भारी नुक्सान झेल रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य संस्थान और सरकारी कार्यालय या तो बंद हैं या महज नाममात्र के लिए चल रहे हैं। परमार ने आरोप लगाया कि सरकार बुनियादी सुविधाओं के लिए पैसा खर्च करने की बजाय अपने चहेते लोगों लाभ पहुंचाने में व्यस्त है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000