कल चुना जाएगा वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन से 257 कलाकारों से चुने गए हैं टॉप 10 कलाकार – भारत केसरी टीवी

कल चुना जाएगा वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन से 257 कलाकारों से चुने गए हैं टॉप 10 कलाकार

B.R.Sarena Mandi 03/03/25
अतिरिक्त उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर ने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल कल 4 मार्च को महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर सायं 4.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 257 कलाकारों में से टॉप 10 का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया था। अब इन टॉप 10 में से वॉयस ऑफ शिवरात्रि का चयन होगा।
उन्होंने बताया कि फाईनल मुकाबले में कलाकार मुकुल शर्मा, शालु धीमान, गुलशन, विकास, शुभम चोपड़ा, रागिनी, आनंद कुमार, आनंद कुमार, देवांश शर्मा और रजनी ठाकुर ने अपनी जगह बनाई है।
मुकुल शर्मा ने 2025 में आई मुबी द रैबिट हाऊस में एक गाना गाया है और दो गाने लिखे हैं। मुंबई में उन्होंने तीन साल म्यूजिक प्रोडक्शन सीखी है। उनके कई गाने यूट्यूब पर आ चुके हैं।
शालु धीमान ऑल इंडिया लेवल की मृदु क्रिएशन सिंगिंग इवेंट की विजेता, वॉयस ऑफ शिमला की दो बार की और वॉयस ऑफ हिमाचल की एक बार उपविजेता और रफी नाईट की विजेता रही है। ।
गुलशन म्यूजिक में मास्टर कर रहे हैं। वॉयस ऑफ हिमाचल के विजेता रह चुके हैं। ऑडिशन के माध्यम से प्रदेश में होने वाले अधिकांश मेलों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
विकास कुमार वॉयस ऑफ पंजाब में टॉप 15 में रहे हैं। वॉयस ऑफ सुकेत और वॉयस ऑफ मंडी भी रह चुके हैं।
शुभम चोपड़ा हिमाचल आईकन आवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। वह खुद गानों की कंपोजिशन करते हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर हैं एक गाने को तो 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
रागिनी हिमाचल की आवाज की जुनियर वर्ग की विजेता रही हैं। द टैलेंट वर्ड शो की विजेता रही हैं और सारेगामापा में टॉप 26 में स्थान बना चुकी हैं।
आनंद कुमार वॉयस ऑफ मनाली कार्निवल के उप विजेता और रफी नाईट के विजेता रह चुके हैं।
एकता हिमाचल की आवाज प्रतियोगिता में 2023 में सेमीफाइनल तक पहुंची हैं।
रजनी ठाकुर 2023 में आयोजित लता मंगेशकर अवार्ड की विजेता रह चुकी हैं। आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन शिमला में भी गाना गा चुकी हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000