कर्मचारी विरोधी फैसले पर अस्थाई रूप से रोक, आशा करते हैं कि यह फैसला कभी लागू न हो : भाजपा – भारत केसरी टीवी

कर्मचारी विरोधी फैसले पर अस्थाई रूप से रोक, आशा करते हैं कि यह फैसला कभी लागू न हो : भाजपा

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/09/2025

Advertisement

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप एवं विधायक, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के हित को वापस लेने में असफल साबित हुई। जब आज के ही दिन हिमाचल प्रदेश के 10 हजार से अधिक कर्मचारी सड़कों पर आ गए और जो अधिसूचना प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई थी उस अधिसूचना को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है, हम इस महत्वपूर्ण शब्द पर बल देना चाहेंगे की वर्तमान सरकार ने इस अधिसूचना को केवल अस्थाई रूप से रोका है। आने वाले समय में क्या पता वर्तमान सरकार के मुखिया के अंदर फिर से कर्मचारी विरोधी भावनाएं जाग जाए और वह इस अधिसूचना को फिर से लागूकर दें। भाजपा आशा करती है कि ऐसे फैसले कभी आने वाले समय में लागू न हो, सरकार को वह फैसला करने चाहिए जिससे जनता, युवा और कर्मचारी उत्साहित हो ना कि पीड़ित।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस सारे प्रकरण से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी है, निश्चित रूप से पूर्व में भी इस सरकार ने अनेकों कर्मचारी विरोधी फैसले लिए हैं। जब-जब कर्मचारियों ने आंदोलन किया तब तब कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाया गया। शिक्षकों के ऊपर केस दर्ज किया और फिर जब दबाव ज्यादा बनाया गया तो कैसे वापस लिए गए, आज प्रदेश के कर्मचारियों की जीत हुई है और वर्तमान सरकार की हार।
सरकार की मंशा साफ है कि यह सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम करवाना चाहती है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000