कत्ल के बाद ड्रामा! दरवाजा तोड़ने का नाटक, डॉक्टरों ने खोली झूठ की परत – भारत केसरी टीवी

कत्ल के बाद ड्रामा! दरवाजा तोड़ने का नाटक, डॉक्टरों ने खोली झूठ की परत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

पक्ष के तीनों आरोपी गिरफ्तार

कसौली, 5 फरवरी 2026

कसौली थाना क्षेत्र में हुई सुमन हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में मुख्य आरोपी चतर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि पुलिस ने अब साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों—नरेंद्र सिंह और निकिता—को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चतर सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ, अन्य साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच पद्धतियों के आधार पर पुलिस थाना कसौली की टीम ने मामले की गंभीरता से जांच की। मृतका सुमन का पोस्टमार्टम दिनांक 02-02-2026 को IGMC शिमला में कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि सुमन की हत्या पहले गला दबाकर की गई थी। इसके बाद उसके गले और शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए।

जांच में सामने आया कि सुमन और चतर सिंह का विवाह 23 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन विवाह के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। करीब 10–15 दिन पहले सुमन मायके चली गई थी, जिसको लेकर चतर सिंह उससे नाराज था। 31 जनवरी 2026 को इसी बात पर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसमें गुस्से में आकर चतर सिंह ने दोनों हाथों से सुमन का गला दबा दिया। बेहोश होकर गिरने के बाद जब काफी देर तक सुमन नहीं उठी, तो जांच करने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना के बाद स्वयं को बचाने के लिए चतर सिंह ने अपने भाई नरेंद्र सिंह और भतीजी निकिता के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि सुमन की हत्या को आत्महत्या या आत्मरक्षा का रूप देने के लिए चतर सिंह ने कैंची से मृतका के गले पर वार किए, खुद को भी चाकू से चोटें पहुंचाईं और निकिता के गाल पर भी चाकू से कट लगाया। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष को फोन कर झूठी कहानी बताई गई कि सुमन ने चाकू से हमला किया है और कमरे को अंदर से बंद कर लिया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस दरवाजे को तोड़ने का दावा किया गया, उस पर किसी भी तरह के संघर्ष या तोड़फोड़ के निशान नहीं थे। आरोपियों द्वारा प्रस्तुत आत्महत्या की कहानी पूरी तरह झूठी पाई गई। हत्या में प्रयुक्त हथियार—चाकू, कैंची—और कथित रूप से तोड़ा गया दरवाजा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

इसके अतिरिक्त, 1 फरवरी 2026 को कराए गए चिकित्सीय परीक्षण में मेडिकल ऑफिसर ने आरोपियों के शरीर पर पाई गई चोटों को सेल्फ इन्फ्लिक्टेड इंजरी बताया है।

जांच के आधार

जांच के आधार पर पुलिस थाना कसौली की टीम ने 5 फरवरी 2026 को मामले में संलिप्त दो आरोपी—

नरेंद्र सिंह (45 वर्ष), पुत्र पाल सिंह, निवासी गांव सनौगी, डाकघर मलेरा, तहसील कसौली, जिला सोलन

और

निकिता (19 वर्ष), पुत्री रुद्र सिंह, निवासी गांव सनौगी, डाकघर मलेरा, तहसील कसौली, जिला सोलन

को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आगामी कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले का अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000