ऑनलाइन गेम खेलते समय फटी युवक के दिमाग की नस, कान में हेडफोन लगाए था; पिता बोले—300 पार था बीपी – भारत केसरी टीवी

ऑनलाइन गेम खेलते समय फटी युवक के दिमाग की नस, कान में हेडफोन लगाए था; पिता बोले—300 पार था बीपी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

कान में हेडफोन लगाकर ऑनलाइन गेम खेलने से यूपी के मेरठ स्थित खैरनगर निवासी मोहम्मद कैफ की दिमाग की नस फट गई। जिसको उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार शाम को ईदगाह कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
अचानक हुआ ब्रेन हैमरेज
मोहम्मद कैफ अपने दोनों कानों में हेडफोन लगाकर गेम खेल रहा था। अचानक उसे ब्रेन हैमरेज हुआ और वो गिर पड़ा। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के होप नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया था।
अस्पातल ले जाते वक्त 300 पार था बीपी
कैफ के पिता फारूक जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय उनके बेटे का बीपी 300 के पार था। डॉक्टरों ने हाई बीपी को ही ब्रेन हैमरेज और दिमाग की नस फटने का कारण बताया है।
10 साल पहले हुई थी हाई बीपी की शिकायत
मोहम्मद कैफ अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। परिवार ने यह भी जानकारी दी कि कैफ को करीब 10 साल पहले भी हाई बीपी बढ़ने की शिकायत हुई थी। उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने पुष्टि की जिस दिन उन्हें अस्पताल लाया गया, उनका बीपी बहुत बढ़ा हुआ था, जिससे यह घटना हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000