ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा हिमाचल होने जा रहा है सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा हिमाचल होने जा रहा है सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

/[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा हिमाचल होने जा रहा है सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन*

Advertisement

 

 

देवभूमि के आसमान में दिखेगी सेना की ताकत

पहाड़ों की चोटियों को छुएंगे सेना के विमान

हिमाचल में वायुसेना का मेगा एयर शो

 

हिमाचल प्रदेश एक बहुत ही ऐतिहासिक और बड़े पल का गवाह बनने जा रहा है। देवभूमि के इस शांत आसमान में बहुत जल्द भारतीय वायुसेना के जांबाज परिंदे अपनी उड़ान भरने वाले हैं। जी हाँ, भारतीय वायुसेना की मशहूर ‘सूर्य किरण’ टीम हिमाचल के आसमान में अपना वो जादुई करतब दिखाने आ रही है, जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया तरसती है। यह सिर्फ एक हवाई शो नहीं है, बल्कि हमारी वायु सेना की ताकत और जांबाजी का एक ऐसा प्रदर्शन होगा, जिसे देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। भारतीय वायुसेना की मशहूर ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम’ देवभूमि के आसमान में अपनी जांबाजी का जादू बिखेरने के लिए तैयार है। लोग अभी से इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि हिमाचल की पहाड़ियों के बीच वायुसेना के इन VIMANON की दहाड़ सुनना अपने आप में एक अलग ही रोमांच है।

 

हिमाचल में यह ऐतिहासिक प्रदर्शन 25-26 मार्च को HAMIRPUR के ऐतिहासिक चौगान मैदान और सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के ऊपर होगा। एयर शो में प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के विमान आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सैनिक स्कूल सुजानपुर तिरा की प्रधानाचार्य, ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने गुरुवार को एरोबेटिक टीम के आगमन की पुष्टि की। रचना जोशी ने कहा कि भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम करतब दिखाएगी। भारतीय वायु सेना की इस टीम को एंबेसडर्स ऑफ द इंडियन एयर फोर्स के रूप में भी जाना जाता है।

 

 

आकर्षक लाल और सफेद हॉक एमके-132 जेट में उड़ान भरते हुए, यह विशिष्ट टीम रोमांचकारी हवाई करतबों की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करेगी। इन प्रदर्शनों में सांस रोक देने वाले लूप, रोमांचकारी बैरल रोल, गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देते हुए उलटी उड़ान और बेहद लोकप्रिय डीएनए पैंतरे-बाज़ी शामिल होगी। प्रत्येक प्रदर्शन पायलटों के असाधारण कौशल, अनुशासन और उत्कृष्ट समन्वय को प्रदर्शित करेगा। बता दें कि इससे पूर्व एयर शो के लिए 10 मार्च का समय तय किया गया था, लेकिन निजी कारणों से तिथियों में बदलाव किया गया है और अब 25 और 26 मार्च को एयर शो करवाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनता को भारतीय वायु सेना की उपलब्धियों से अवगत कराना और बच्चों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

 

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की बात करें तो इसकी स्थापना 1996 में हुई थी। यह एशिया की एकमात्र नौ विमानों वाली एरोबेटिक टीम है और इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एरोबेटिक टीमों में से एक माना जाता है। इस प्रतिष्ठित टीम ने अब तक भारत के विभिन्न शहरों में 800 से अधिक एरोबेटिक प्रदर्शन किए हैं और चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भारतीय वायु सेना की पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। और अब यह टीम हिमाचल के आसमान में विमानों के साथ अपने शानदार हवाई प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करेगी।

 

सूर्य किरण टीम में नौ हॉक एमके-132 विमान शामिल हैं, जिनका निर्माण भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा लाइसेंस के तहत किया गया है। ये विमान उड़ान के दौरान पांच मीटर से भी कम दूरी पर बेहद सटीक और करीबी फॉर्मेशन में उड़ते हैं। टीम में कुल 14 पायलट हैं, जो उच्चतम स्तर के प्रशिक्षण और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। सभी टीम सदस्य अपने आदर्श वाक्य “सदैव सर्वोत्तम” यानी “हमेशा सर्वश्रेष्ठ” की भावना से प्रेरित होकर काम करते हैंके

 

शो के लिए जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही है, तो तैयार हो जाइए! बहुत जल्द हिमाचल की खामोश वादियों में इन विमानों की दहाड़ गूंजने वाली है। अपनी नजरें आसमान पर टिकाए रखें, क्योंकि रोमांच का ये सफर अब बस शुरू होने ही वाला है!” भारतीय वायुसेना के शौर्य का गवाह बनने के लिए पूरा प्रदेश तैयार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000