एलपीजी की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी व जमाखोरी पर कार्रवाई के निर्देश – भारत केसरी टीवी

एलपीजी की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी व जमाखोरी पर कार्रवाई के निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर आज भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार जल्द ही पहले की लागत संरचना के अनुरूप 20 प्रतिशत अतिरिक्त वाणिज्यिक गैस सिलेंडर जारी करेगी। साथ ही वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की ईंधन कमी न हो, इसके लिए मिट्टी के तेल (केरोसिन) का भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

Advertisement

मुख्य सचिव Sanjay Gupta ने बताया कि Indian Oil Corporation Limited (आईओसीएल) के सर्वर पर गैस बुकिंग प्रणाली आज रात से फिर शुरू हो जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गैस की बुकिंग केवल एक बार ही करें ताकि सर्वर पर अनावश्यक दबाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी परिवारों को केरोसिन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है और इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक जिले में दो या तीन डीलर नियुक्त किए जाएंगे।

Advertisement

मुख्य सचिव ने यह भी जानकारी दी कि कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए प्रत्येक जिले में विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें स्वयं संज्ञान लेकर या शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना मिले तो विभाग के टोल-फ्री नंबर 1967 और 1100 पर इसकी जानकारी दें।

उन्होंने दोहराया कि राज्य में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और इसका वितरण सामान्य रूप से जारी है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000