एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती, शिकायत के लिए 1967 और 1100 नंबर जारी – भारत केसरी टीवी

एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती, शिकायत के लिए 1967 और 1100 नंबर जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला :
हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। शिकायतों के समाधान के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 1967 और 1100 जारी किए हैं, जिन पर आम लोग सूचना दे सकते हैं।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे गैस की बुकिंग केवल जरूरत के अनुसार ही करें, ताकि सर्वर पर अनावश्यक दबाव न पड़े। साथ ही प्रत्येक जिले में मिट्टी के तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीलर भी नियुक्त किए जा रहे हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन गैस कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और फिलहाल घरेलू गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000