एलआर पालीटेक्निक इंस्टिट्यूट, सोलन में विद्यार्थियों के लिए भावुक विदाई समारोह का आयोजन – भारत केसरी टीवी

एलआर पालीटेक्निक इंस्टिट्यूट, सोलन में विद्यार्थियों के लिए भावुक विदाई समारोह का आयोजन

मुख्य अतिथि रहे प्राचार्य कंचन बाला जसवाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Advertisement

सोलन, 1 जून: एलआर पालीटेक्निक, सोलन द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को समर्पित एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन संस्थान परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस आयोजन में संस्थान की प्राचार्य कंचन बाला जसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, जबकि एलआर ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर (मार्केटिंग & पी .आ. रो) माननीय श्री हुसैन जैदी एवं कोषाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

Advertisement

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष उपाधियों से सम्मानित किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब महक, मिस पर्सनैलिटी मुस्कान, मिस्टर फेयरवेल नीरज , तथा मिस्टर पर्सनैलिटी विवेक को प्रदान किया गया।

Advertisement

प्राचार्य कंचन जसवाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में सत्यनिष्ठा, परिश्रम एवं कर्तव्यपरायणता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह विदाई एक नई शुरुआत की ओर अग्रसर करती है।

कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य, विभागाध्यक्ष और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000