एयरपोर्ट के आसपास सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, कूड़ा एकत्रीकरण प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

एयरपोर्ट के आसपास सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, कूड़ा एकत्रीकरण प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement
एयरपोर्ट क्षेत्र के पास कूड़ा एकत्रीकरण व्यवस्था को करें मजबूत – उपायुक्त
 
उपायुक्त की अध्यक्षता में एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उपायुक्त ने एयरपोर्ट के साथ लगते क्षेत्र में कूड़ा एकत्रीकरण को लेकर व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के आसपास सफाई व्यवस्था बनाने के लिए स्थानीय पंचायतों के साथ-साथ अन्य हितधारकों को भी सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास के स्कूलों में बच्चों और आमजन को सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन विशेष अभियान चलाए।
बैठक में शिमला एयरपोर्ट के आसपास वाइल्डलाइफ गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट रखी गई। बैठक में बताया गया कि तेंदुए की पकड़ के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन पिंजरे खरीदने जा रहा है जिसके बाद वन विभाग के सहयोग से इन पिंजरों को एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में लगाया जाएगा।
एयरपोर्ट क्षेत्र के दायरे में भवन निर्माण के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन से एनओसी लेना अनिवार्य
अनुपम कश्यप ने कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में भवन निर्माण के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन से एनओसी लेना अनिवार्य है। इस बारे में विस्तृत अधिसूचना जारी करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के भी निर्देश दिए।
एयरपोर्ट के समीप खतरनाक पेड़ों की होगी कटाई-छंटाई 
बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट के समीप खतरनाक पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर वन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने यह रिपोर्ट एसडीएम को भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद कमेटी बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी रहे उपस्थित
इस मौके पर एडीसी सचिन शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी नारायण सिंह वर्मा सहित एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000