एम्स बिलासपुर में IVUS तकनीक शुरू, हार्ट अटैक समेत गंभीर हृदय रोगों का होगा सटीक इलाज – भारत केसरी टीवी

एम्स बिलासपुर में IVUS तकनीक शुरू, हार्ट अटैक समेत गंभीर हृदय रोगों का होगा सटीक इलाज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एम्स में दिल के मरीजों के लिए नई सुविधा, हार्टअटैक सहित गंभीर हृदय रोगों का आईवीयूएस से होगा सटीक इलाज

Advertisement

हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों विशेषकर धमनियों में ब्लॉकेज (कोरोनरी आर्टरी डिजीज), हार्ट अटैक और जटिल हृदय रोगों के सटीक निदान एवं उपचार के लिए अब एम्स बिलासपुर में अत्याधुनिक इन्ट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड सिस्टम (आईवीयूएस) की सुविधा शुरू हो गई है। इस आधुनिक तकनीक के उपलब्ध होने से क्षेत्र के मरीजों को अब हृदय की धमनियों की अंदरूनी स्थिति की बेहद सूक्ष्म और सटीक जांच स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और सुरक्षित बन सकेगा।

इस सुविधा के शुरू होने से अब बिलासपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को जटिल हृदय जांच और उपचार के लिए चंडीगढ़, दिल्ली या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों का समय बचेगा।

ऐसे काम करेगा उपकरण
विशेषज्ञों के अनुसार आईवीयूएस एक उन्नत तकनीक है जिसमें बहुत पतली अल्ट्रासाउंड प्रोब को रक्त वाहिकाओं के भीतर पहुंचाकर धमनियों की आंतरिक बनावट, ब्लॉकेज की मात्रा, कैल्शियम जमाव और रक्त प्रवाह की वास्तविक स्थिति का विस्तृत आकलन किया जाता है। एंजियोग्राफी में केवल धमनियों का बाहरी चित्र दिखाई देता है, वहीं यह तकनीक डाक्टरों को धमनियों के भीतर की विस्तृत जानकारी देती है। इससे यह तय करने में मदद मिलती है कि किस स्थान पर कितना अवरोध है और किस प्रकार का उपचार सबसे उपयुक्त रहेगा।

इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि स्टंट लगाने की प्रक्रिया अधिक सटीक हो जाती है। कई बार सामान्य जांच में ब्लॉकेज का सही स्तर स्पष्ट नहीं हो पाता, लेकिन आईवीयूएस की मदद से स्टंट का सही आकार, लंबाई और स्थान तय किया जा सकता है।

कार्डियोलॉजी सेवाएं होंगी और अधिक उन्नत

एम्स प्रबंधन का मानना है कि इस अत्याधुनिक उपकरण के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और संस्थान की कार्डियोलॉजी सेवाएं और अधिक उन्नत होंगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000