एनएच-03 पर मंडी से कुल्लू के मध्य वाहनों की आवाजाही शुरू, वाया कमांद भी भेजे जा रहे छोटे वाहन* – भारत केसरी टीवी

एनएच-03 पर मंडी से कुल्लू के मध्य वाहनों की आवाजाही शुरू, वाया कमांद भी भेजे जा रहे छोटे वाहन*

*मंडी आरती शर्मा 27 अगस्त।*

Advertisement

• *उपायुक्त ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, एनएचएआई को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Advertisement

मंडी से कुल्लू (वाया पंडोह, औट) राष्ट्रीय राजमार्ग-03 को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बुधवार देर सायं राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से में फंसे वाहनों को सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजने का कार्य शुरू हो गया। इससे हजारों यात्रियों सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Advertisement

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज स्वयं मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन के इस हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने तथा भूस्खलन व फ्लैश फ्लड से इस फोरलेन को हुए नुकसान के बारे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने सबसे अधिक प्रभावित द्वाडा, झलोगी सहित अन्य स्थलों पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस मार्ग को समुचित ढंग से बहाल करने पर भी चर्चा की और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अपूर्व देवगन ने कहा कि इस फोरलेन मार्ग की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
यहां पिछली कुछ अवधि से लगातार भूस्खलन, भूधंसाव व ब्यास नदी के जल स्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से सड़कमार्ग को नुकसान की घटनाएं सामने आई हैं। इस कारण यहां फंसे वाहनों को सुरक्षित निकालना प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, स्थानीय प्रशासन व संबंधित एजेंसियों के सहयोग से आज इस मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुलिस प्रशासन की मदद से 8 मील, कैंची मोड़ (पंडोह डैम), जोगणी माता मंदिर, झलोगी, ड्योढ़ (औट) के पास फिलहाल यह मार्ग एकतरफा यातायात की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि छोटे वाहनों को मंडी से कुल्लू की ओर वाया कमांद भी भेजने की व्यवस्था की गई है। मंडी से कुल्लू के बीच फंसे भारी मालवाहक वाहनों को निकालने के लिए भी समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए एनएचआई के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। आगामी एक-दो दिनों में इन्हें सुरक्षित निकालने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग में फंसे वाहन चालकों की सुविधा के लिए एसडीएम बालीचौकी तथा एसडीएम सदर मंडी के माध्यम से जरूरतमंदों के ठहरने, भोजन-पानी इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई है, जो आगे भी जारी रखी गई है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ, उपमंडलाधिकारी (ना.) मंडी रुपिंदर कौर, उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी देवीराम, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000