मनाली : युवाओं को यौन जाल में फंसा कर लूटने वाले गिरोह के दो युवक दो युवतियों समेत गिरफ्तार, 14 मोबाइल भी बरामद – भारत केसरी टीवी

मनाली : युवाओं को यौन जाल में फंसा कर लूटने वाले गिरोह के दो युवक दो युवतियों समेत गिरफ्तार, 14 मोबाइल भी बरामद

मनाली। पर्यटकों के लिए स्वर्ग कही जाने वाली मनाली की पुलिस ने युवाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में शिमला और मनीमाजरा निवासी दो युवकों के साथ कुल्लू व मनीमाजरा की दो युवतियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोप है कि युवतियां युवाओं को अपने प्रेमजाल में फंसा कर साथ ले जाती थी और बाद में चारों मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शिमला के जुन्गा निवासी 32 वर्षीय विशाल, और मनीमाजर के 33 वर्षीय दीपक के साथ कुल्लू और मनीमाजरा की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे में कह गया है कि युवतियां युवाओं को जाल में फंसाकर अपने साथ ले जाती थीं और फिर ब्लैकमेल कर पैसे, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया जाता था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Advertisement

उन्होंनेबताया कि मनाली थाने में झारखंड के प्रदीप भागती की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप घर जाने के लिए बस स्टैंड मनाली पहुंचा। बस स्टैंड में एक महिला मिली और कहा कि महज 200 रुपये में कमरा किराये पर लेना है तो चलो। वह महिला के साथ ऑटो में अलेउ पहुंचा।

Advertisement

वहां पहुंचते ही महिला ने कहा है कि अगर साथ रुकना है तो 2,000 रुपये लगेंगे। उसने उसे 2,000 रुपये दे दिए। इसके बाद महिला ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। दो युवक और एक महिला कमरे में आए और उसकी जेब से लगभग 5,000 रुपये निकाल लिए।

Advertisement

शातिर गिरोह ने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और फोन भी छीन लिया। फोन मांगने पर एटीएम का पासवर्ड मांगा। डरे सहमे प्रदीप ने पिन नंबर बताया तो शातिरों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। सुबह उसे फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया। धमकी दी कि 50 हजार का इंतजाम करो अन्यथा फोटो वायरल कर देंगे। थाना प्रभारी मनीष कुमार की अगुवाई में टीम बनाकर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली।

डीएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के हवाले से 14 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और कुछ नेपाल की करेंसी भी बरामद की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मनाली में इस तरह के किसी भ्ी गिरोह को पनपने नहीं दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000