*एचआरटीसी हमीरपुर मंडल ने कमाए 182.47 करोड़*

छह डिपो में 563 रूट पर चल रहीं 589 बसें, तेल में 2.16 करोड़, टायर खरीद में 16 लाख की बचत
हिमाचल पथ परिवहन निगम को लेकर हमेशा यही कहा जाता रहा है कि निगम घाटे में चल रहा है। ड्राइवर-कंडक्टरों के कई तरह के भत्ते पेंडिंग चल रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा द्वारा निगम के हमीरपुर मंडल की समीक्षा बैठक के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में निगम ने इस मंडल में न केवल बेहतर कमाई की, बल्कि कई तरह से करोड़ों की बचत भी की। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के अनुसार हमीरपुर मंडल के अंतर्गत निगम के छह डिपो हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़, ऊना, देहरा और संसारपुर टैरस में बहुत ही अच्छे ढंग से कार्य हो रहा है। इस मंडल के अधीन 563 रूटों पर कुल 589 बसें चलाई जा रही हैं, जिनमें 11 एसी बसें शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान हमीरपुर मंडल ने 182.47 करोड़ रुपए की आय अर्जित की, जो कि वर्ष 2023-24 की तुलना में 15.29 करोढ़ रुपए अधिक है। निगम के मंडल के कर्मचारियों ने वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 2.16 करोड़ रुपए के तेल की बचत भी की। टायरों के खर्चे में भी 16 लाख रुपए की बचत की गई तथा बसों के बेहतर संचालन के लिए 5.31 करोड़ रुपए के नए टायर भी खरीदे गए। इस अवसर पर हमीरपुर मंडल के डीएम राजकुमार पाठक, डीडीएम विवेक लखनपाल और निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई बसें
अजय वर्मा ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निगम ने हमीरपुर से अयोध्या और वृंदावन के अलावा चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, दियोटसिद्ध और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवाएं आरंभ की हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000