एचआरटीसी जल्द दौड़ाएगी 700 नई बसें, इलेक्ट्रिक बसों से निगम को घाटे से उबारने की उम्मीद – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी जल्द दौड़ाएगी 700 नई बसें, इलेक्ट्रिक बसों से निगम को घाटे से उबारने की उम्मीद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल की लाइफलाइन कहलाने वाली एचआरटीसी का जल्द कायाकल्प होने जा रहा है। परिवहन निगम के बेड़े में जगह बनाने वाली 700 नई बसें घाटे से निरंतर जूझ रही कार्पोरेशन की कहानी कुछ इस अंदाज में लिखने जा रही हैं कि न केवल लोगों का सफर यादगार बनेगा, बल्कि कर्मचारियों-पेंशनरों की दिक्कतें भी दूर होती जाएंगी। यह मानना है एचआरटीसी के वाइन पे्रसिडेंट और हिमाचल कांग्रेस के महासचिव अजय वर्मा का। ‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बातचीत में श्री वर्मा ने विस्तार से जानकारी दी कि उनके विश्वास का आधार आखिर है क्या।

लगभग एक महीने में एचआरटीसी का हिस्सा बनने वाली इलेक्ट्रिक बसों में से प्रत्येक हर महीने लगभग तीन लाख रुपए का डीजल बचाएगी। यही नहीं, एक करोड़ 72 लाख में आने वाली ऐसी हर बस के रखरखाव का सारा जिम्मा 12 साल तक निर्माता कंपनी उठाएगी। 200 बसों के हिसाब से हर महीने 45 करोड़ रुपए डीजल के बचेंगे, जो परिवहन निगम को घाटे से ही नहीं उबारेंगे, बल्कि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन के भुगतान को भी पहली तारीख के पास लाते जाएंगे। 300 डीजल और 100 मिडी बसें भी एचआरटीसी की धमनियों में नए रक्त का संचार करेंगी।

कर्मचारियों की सुरक्षा

अजय वर्मा एचआरटीसी के कर्मियों से सडक़ पर होने वाले दुव्र्यवहार से चिंतित नजर आए। उन्होंने बताया कि किसी भी ऐसी स्थिति में नजदीकी आरएम मौके पर पहुंचेंगे। एक ऐप के माध्यम से सभी बस चालक आपस में जुड़े रहेंगे और आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी बसें मदद के लिए उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई तो होगी ही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000