ऊना में हड़कंप: शराब कारोबारी को गैंगस्टर की दोबारा जान से मारने की धमकी, कहा—“लुधियाना में गोली चला दी, अब तेरी बारी” लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जांच तेज – भारत केसरी टीवी

ऊना में हड़कंप: शराब कारोबारी को गैंगस्टर की दोबारा जान से मारने की धमकी, कहा—“लुधियाना में गोली चला दी, अब तेरी बारी” लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जांच तेज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

ऊना शहर के प्रतिष्ठित शराब कारोबारी को दो दिन के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया है। गैंगस्टर ने कारोबारी से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। दूसरे दिन धमकी भरा कॉल व्हाट्सऐप वर्चुअल नंबर +1 (512) 656-4272 से आया है। गैंगस्टर ने कारोबारी को धमकी देते हुए कहा कि लुधियाना में गोली चला दी है, अब तेरी बारी है। जहां छिपना है छुप ले, जब तक पैसे नहीं देगा, तेरी मौत पक्की है। कारोबारी को लगातार दूसरी बार आई धमकी पर ऊना में सनसनी फैल गई है। वहीं इससे व्यापारिक वर्ग में भी हडक़ंप मच गया है। गुरुवार को शराब कारोबारी अपने परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की मांग लेकर एसपी कार्यालय ऊना में भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार राणा वाइन शॉप के मालिक राजीव कुमार राणा निवासी नंगल टाउनशिप (पंजाब) को पहली कॉल चार नवंबर को आई थी। कॉल करने वाले फिरौती न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी थी।
छह नवंबर को फिर इसी नंबर से धमकी भरी कॉल आई, जिसमें आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पंजाब व हरियाणा में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामारी भी की है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।

#UnaGangsterThreat
#LawrenceBishnoiGang
#UnaBusinessmanThreat
#GangsterExtortionCall
#UnaPoliceAction
#CrimeAlertHimachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000